BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 8:08 pm
KHABAR : प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने किया करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन, कई क्षेत्रों में पहुंची सरकार की विकास यात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। वित्त, सांख्यिकी एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार 17 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन हुआ।

पंचकर्म वेलनेस सेन्टर का शुभारम्भ-
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने जनता की सेवा के लिये समर्पित आयुर्वेद चिकित्सालय एवं पंचकर्म वेलनेस सेन्टर का शुभारम्भ किया। सेन्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय से उक्त संस्था का विस्तारीकरण में अहम भूमिका निभाई है, उन सबको बधाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष जब-जब जनप्रतिनिधियों ने विकास के मामले में कोई प्रस्ताव दिया, उन प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया है, तभी आज इतने सारे विकास कार्य एवं भूमि पूजन हुए हैं। संस्था की प्रगति के साथ-साथ विकास के कामों को हम सब मिलकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन की पहचान कई मामलों से है। विक्रमादित्य के नवरत्नों में धन्वंतरि का भी नाम आता है। निरोगी काया कैसे बनी रहे, इसमें योग एवं आयुर्वेद का महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ.यादव ने कहा कि आयुर्वेद महाविद्यालय सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। सांसद अनिल फिरोजिया ने आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था के विकास को आगे बढ़ाने में सब जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने भारत सरकार एवं मप्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जब-जब संस्था के प्रस्ताव आये हैं, सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये। विधायक पारस जैन ने इस अवसर पर कहा कि जनप्रतिनिधि अगर मन में ठान लें तो काम अनिवार्य रूप से होंगे। उन्होंने कहा कि एलएनटी कंपनी के सीएसआर फण्ड की राशि से एक करोड़ 22 लाख रुपये के अनुदान से पंचकर्म सेन्टर बनाये जाने का उल्लेख करते हुए विशेष सुविधाओं के लिये शुल्क लिये जाने की बात कही तथा पूर्व से संचालित सुविधाओं में बढ़ोत्री करने का अनुरोध किया। महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी ने भी सभा को सम्बोधित किया। अतिथियों ने संस्था में पदस्थ डॉ.राकेश निम्जे को सूत्रनेति योग के लिये विश्व रिकार्ड बनाने हेतु उनका सम्मान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE