BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2023, 10:59 am
KHABAR : मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित, इच्छुक वर-वधु फरवरी माह की इस तारीख तक जमा करा सकते हैं आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मल्हारगढ़ द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जनपद पंचायत मल्हारगढ़ द्वारा 5 मार्च 2023 को मंडी प्रांगण मल्हारगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह संपन्न कराने वाली प्रत्येक पात्र कन्या को 11 हजार रुपये का चेक एवं 38 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाएगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए वधू एवं वर को संयुक्त रूप से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 20 फरवरी 2023 के पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में जमा करवाना होंगे ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए वर-वधू द्वारा निम्न दस्तावेज आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होंगे। वधू मध्यप्रदेश की मूल निवासी हो, वधू द्वारा 18 वर्ष एवं वर द्वारा 21 वर्ष आयु पूर्ण कर ली गई हो, वधु व उसके वर के नवीन समग्र परिवार आईडी कार्ड की छाया प्रति, वधू व वर का आधार कार्ड की छाया प्रति, वधु व वर की आयु प्रमाण पत्र ( अंकसूची, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, शाला प्रमाणीकरण), वधू व उसके वर के पासपोर्ट साइज के नवीन दो फोटो, वधु वर के मोबाइल नंबर, कल्याणी होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र,  परित्यत्क महिला होने की स्थिति में कानूनी रूप से तलाक न्यायालय के आदेश की प्रति, यदि वधू या अभिभावक भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक है तो श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र की छाया प्रति, वर वधु अन्य जिले के हैं तो संबंधित जनपद अथवा नगरीय क्षेत्र से अपने आवेदन को प्रमाणित करवाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE