नीमच। सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा एवं टीम द्वारा चलित प्रयोगशाला के साथ ग्राम गिरदौड़ा में सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस टीम ने गिरदौड़ा के बस स्टैंड पर स्थित ज्यूस की दुकान से बर्फ, चासनी , काला नमक एवं कृष्णा रेस्टोरेंट से कचोरी ,आलूबड़ा, जलेबी, सेव, लाल चटनी, सोयाबीन तेल का नमूना लेकर चलित प्रयोगशाला में जांच की। आगामी त्यौहार को दृष्टिगत करते हुए यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। दुकानदार को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपनी दुकान पर पर्याप्त साफ सफाई रखें।