BREAKING NEWS
KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 7:12 pm
KHABAR : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक कदम हरित एवं प्राकृतिक ऊर्जा की ओर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय द्वारा 28 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक कदम हरित एवं प्राकृतिक ऊर्जा की ओर, विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

28 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिवस के रूप में दर्ज है। आज के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय भौतिकविद डॉ सीवी रमन ने रमन इफेक्ट को खोजा था। जिसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस खोज के सम्मान में 1986 से इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एन के डबकरा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान तथा प्राकृतिक ऊर्जा के विभिन्न विषयों पर मेहंदी, फोटोग्राफी, स्लोगन, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया है। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग, सोलर पावर इरिगेशन सिस्टम, हाइड्रोपोनिक्स, दिबीजपत्री तने, डीएनए आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। 

इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में तनीषा जाट प्रथम, क्षीति पटेल द्वितीय तथा महिमा कटारिया तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में माही सेन प्रथम क्षीति पटेल द्वितीय तथा बेदी सिमरनजीत कौर तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षिता राठौर, द्वितीय स्थान पर तनीषा जाट तथा तृतीय स्थान पर हेमलता बनोधा रही। मेहंदी प्रतियोगिता में हुदा फातिमा प्रथम, इशिका सैनी द्वितीय तथा कुसुम चौहान तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में डॉ साधना सेवक, डॉ सुनील कुमावत तथा डॉ हीरसिंह राजपूत उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संयोजन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आरके पेन्सिया द्वारा किया गया। संचालन डॉ हिना हरित एवं आभार डॉ प्रियंका ढलवानी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन परिवार सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE