नीमच। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मप्र भोपाल द्वारा विभिन्न सेक्टरों में सहकारिता को बढावा देने के उद्देश्य से नवीन सहकारी संस्थांओं के गठन हेतु जिला अधिकारियों से संपर्क कर नवीन सहकारी संस्था का पंजीयन करने के लिए पंजीयन प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु सहकारी निरीक्षकों को आदेशित किया गया है। सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं नीमच ने विभाग के सहकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अनिवार्य रूप से विभागीय जिला अधिकारियों से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर नवाचार के अंतर्गत सहकारी संस्था के गठन हेतु समस्त आवश्याक कार्यवाही कर 15 दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उपरोक्त कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश भी दिए गए हैं।