मनासा। दिनांक 28 फरवरी को वनपरिक्षेत्र मनासा अंतर्गत परिक्षेत्र सहायक वृत्त टामोटी की बीट सुवासरा बुजूर्ग में मांगीलाल पिता किशना गुर्जर उम्र 51 वर्ष निवासी सुवासरा बुजूर्ग द्वारा वनक्षेत्र में अतिक्रमण करने के नियत से पैड़ों की अवैध रूप से कटाई, सफाई कर विभिन्न प्रजातियों के 37 वृक्षों को काटे जाने के फल स्वरूप आरोपी मांगीलाल पिता किशना गुर्जर के विरूद्ध मोहम्मद सलीम मन्सूरी वनपरिक्षेत्र अधिकारी मनासा द्वारा वन विभाग की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रक्र 249/05 दिनांक 15 फरवरी 2023 को दर्ज कर दिनांक 28 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी नीमच में पेश किया गया। माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी मनासा द्वारा आरोपी मांगीलाल पिता किशना गुर्जर निवासी सुवासरा बुजूर्ग को 13 दिवस के लिये जावद जेल भेजा गया।