गरोठ। दिनांक 28 फरवरी 23 को थाना परिसर गरोठ में आगामी त्योहारो होली, धुलेंडी, शब-ए-बारात, रंगपंचमी व रंगतेरस एवं 10वीं व 12वीं की परीक्षा होने से लाउड स्पीकर प्रतिबंध के संबध मे जिलाधीश मन्दसौर के आदेश क्र 230/सा लेख/2023 दिनांक 07 फरवरी 23 के पालन में नारायण नांदेडा तहसीलदार गरोठ व कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ द्वारा थाना क्षेत्र के कुल 32 डीजे एवं बेंड संचालको की बेठक ली गई व त्योहारो के संबध में कानुन व्यवस्था बनाए रखने संबधी वैधानिक समझाईश दी जाकर समस्त डीजे एवं बेंड संचालको का 25000-25000 रुपये के अंतरिम बाउण्ड ओवर भरवाये गये।