नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। पूर्वानुमान की मानें तो भारत मौसम विज्ञान द्वारा इस सप्ताह कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।
देशभर में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं। दरअसल कई राज्यों में एक तरफ जहां भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई राज्यों में चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जाहिर कर दी गई है। कुछ मैदानी इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। जबकि राजधानी दिल्ली में भी आज रात हल्की बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इससे पहले दिल्ली में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी। जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहेंगे तेज हवा चलेगी। सुबह शाम गुलाबी ठंड का अनुभव हो गया जबकि न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।
मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में असर-
28 फरवरी को पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हुए। पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों सहित पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित मुजफ्फराबाद सहित हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चमक और भूस्खलन की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।