भोपाल। शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट आज विधानसभा में पेश होगा। पहली बार मध्यप्रदेश में ई-बजट लाया जाएगा। बजट को देखने, पढ़ने के लिए विधायकों को विधानसभा की ओर से टैबलेट दिए जाएंगे। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे।
मध्यप्रदेश शासन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज बजट पेश करने से पहले अपने भोपाल स्थित निजी निवास पर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी रेणु देवड़ा ने उन्हें कंकु तिलक लगाकर शुभकामनाये दी।
इस बार का बजट लगभग 3.20 लाख करोड़ रुपए का होने की उम्मीद है। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा टैबलेट से पढ़कर बजट भाषण देंगे। अधिकारियों और मीडिया को पेनड्राइव में बजट दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकार ने 2.79 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।