आगर मालवा। स्थानीय शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में को रूसा परियोजना ( आई क्यू ए सी) उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया स इस प्रोग्राम मे मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेखा गुप्ता शामिल हुई स प्रोग्राम में सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र पर मुख्य अतिथि डॉ. रेखा गुप्ता एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जी.एल. रावल द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई स इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.एल. रावल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया स कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ रेखा गुप्ता द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला के अंतर्गत नई शिक्षा नीति 2020 के मुख्य उद्देश्य, उसे विद्यार्थीयो के बीच में किस प्रकार से लागू किया जाए ? और विद्याथियो को किस प्रकार से आकर्षित किया जाए? विषय विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही डॉ. रेखा गुप्ता द्वारा फैकल्टी एवं विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति, शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूती हेतु सहज योग ध्यान विषय पर व्याख्यान दिया स डॉ गुप्ता ने बताया कि सहज योग करने से न केवल बीमारियों को दूर रखा जा सकता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। खासकर विद्यार्थियों के लिए तो सहज योग अमृत के समान है। जो विद्यार्थी सहज योग को अपने जीवन में नियमित रूप से शामिल करते हैं, वे न केवल पढ़ाई में अव्वल आते रहते हैं, साथ ही अन्य गतिविधियों में भी उनका कोई मुकाबला नहीं रहता। डॉ गुप्ता द्वारा लगभग 15 मिनट सबसे योग करवाया भी गया स कार्यशाला के अंत में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी. एल. रावल द्वारा डॉ रेखा गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया स कार्यक्रम का संचालन डॉ सर्वेश व्यास द्वारा किया गया एवं आभार डॉ जितेन्द्र चावरे ने माना।