BREAKING NEWS
KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<     BIG NEWS : कंजार्डा चौकी पुलिस की बड़ी सफलता, खाकी ने.. <<     खरगोन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़की.. <<     छतरपुर पत्थरबाज़ी कांड में पुलिस का कड़ा.. <<     BIG NEWS : चीखों से गूंज उठा ग्रीनको प्रोजेक्ट,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : नालों की सफाई पर सख्त हुए मंत्री सारंग,.. <<     VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 6:03 pm
BIG BREAKING : नीमच का एचडीएफसी बैंक घोटाला और मुख्य आरोपी, जब कैंट पुलिस को लगी भनक तो ठिकाने पर दी दबिश, फिर खाकी के हाथ लगी ये बड़ी सफलता, अब पूछताछ में कबूलेगा कई बड़े राज, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के एचडीएफसी बैंक शाखा में हुए करीब 6 करोड़ 50 लाख के घोटाले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घोटाले के मुख्य आरोपी रितेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। रितेश ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। क्योंकि इस पूरे खेल का मास्टर माइंड रितेश ही था। 

उल्लेखनीय है कि एचडीएफसी बैंक नीमच शाखा के कर्मचारी रितेश ठाकुर ने 6 करोड़ 16 लाख 21 हजार रूपए की हेराफेरी की है। इस हेराफेरी का 24 फरवरी को बैंक की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ था। इसके बाद केंट थाने पर रीजनल मैनेजर की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 110/23, भादसं की धारा 409 के तहत प्रकरण पंजीकृत किया था। 

प्रकरण की जांच में सामने आया था कि कर्मचारी रितेश ठाकुर ने बैंक में हेराफेरी की थी। हेराफेरी की रकम में से करीब 1 करोड़ 60 लाख 64 हजार रूपए जमा भी करवा दिए थे। वहीं शेष रकम 4 करोड़ 55 लाख 57 हजार रूपए का गबन किया था। इस पूरे मामले को कैंट पुलिस ने गंभीरता से लिया और मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की है। इसके बाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। 

कल हुई थी बैंक मैनेजर से लंबी पूछताछ- 
कैंट थाना पुलिस ने 28 फरवरी को एचडीएफसी बैंक की नीमच शाखा के मैनेजर कपिल चौबे को पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच अधिकारी ने कपिल चौबे से इस प्रकरण को लेकर लम्बी पूछताछ की थी। 

कैश डिपॉजिट मशीन से की थी हेराफेरी- 
एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी रितेश ठाकुर ने कैश डिपॉजिट मशीन के द्वारा करीब 6 करोड़ से अधिक की राशि का गबन किया था। इस गबन का खुलासा बैंक की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ था। इसके बाद से ही यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस करोड़ों की हेराफेरी का सबसे पहले वॉईस ऑफ एमपी ने खुलासा किया था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE