मन्दसौर। शहर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा लगातार शिकायत मिलने पर कार्यवाई करते हुए बीती शाम को दो बुलेट बाइक को जप्त कर भेजा न्यायालय भेजा है।
शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आम जनता की शिकायत आ रही थी कि कुछ बुलेट ऐसी निकलती हैं जो पटाखे जैसी आवाज करती है। जिनके साइलेंसर मॉडिफाइड है और साइलेंसर में से आग भी निकलती हैं। जो राह चलने वालों को व्यवधान उत्पन्न करती है और किसी दुर्घटना का कारण भी बन सकती हैं। सर्चिंग के दौरान दो बुलेट दिखी जिनके साइलेंसर को मॉडिफाइड करवा रखा था जिनमे से पटाखे जैसी आवाज निकालती हैं। दोनो बुलेट को पुलिस द्वारा जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया था। जिस पर विधिवत जुर्माना किया गया है और वाहन मालिकों के साथ बुलेट के मेकेनिक को भी पाबंद किया गया। ।