नीमच। जिला जेल नीमच में नियमित एक घंटे शबनम खान द्वारा बंदियों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसमें सभी बंदीगण शामिल हो रहे हैं। खान द्वारा बंदियों को योग करने के लिए प्रेरित किया और योगाभ्यास को जीवन में अपनाने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि निरोगी एवं स्वस्थ काया के लिए योग सबसे अच्छा माध्यम है। इस कार्यक्रम में अधीक्षक प्रभात कुमार, उप अधीक्षक वायके मांझी, सहायक अधीक्षक अंशुल गर्ग एवं अन्य शासकीय सेवक भी उपस्थित थे।