नीमच। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेेषण संस्थान भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलेपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत जनसेवा मित्रों का प्रशिक्षण कल 3 से 5 मार्च 2023 तक जिला आयुष कार्यालय नीमच के सभागृह में आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रशिक्षक (रिर्साेस परसन) नियुक्त किए गए हैं। सभी जनसेवा मित्रों से प्रशिक्षण में उपस्थित होने का आगृह किया गया है।