नीमच। आज जिला क्षय केंद्र नीमच में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के टीबी विभाग में नीमच जिला केमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा नि-क्षय मित्र बनकर 20 टीबी मरीजो को फ़ूड बास्केट का वितरण किया गया। इन मरीजों को 6 माह तक प्रतिमाह फ़ूड बास्केट प्रदान किये जाएंगे।
इस कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत गांग, प्रदीप जैन, राकेश पटवा, अमित मंगल, परेश गट्टानी, भवानी शंकर, हर्ष श्रीमाल उपस्थित थे। वहीं जिला क्षय अधिकारी ने एसोसिएशन का आभार माना। इस अभियान में सभी स्वयं सेवी संस्थाओं जनप्रतिनिधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला क्षय केन्द्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शक्तिबाला शर्मा एवं सभी स्टॉफ उपस्थित रहे।