BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 7:53 pm
BIG NEWS : नीमच का भूपेंद्र और निर्मल, जैसे ही अफीम लेकर हुए रवाना तो बजी राजस्थान के इस थाने के फोन की घंटी, फिर जब अधिकारियों ने की घेराबंदी, जैसे ही ली तलाशी तो उड़़ गए खाकी के होश, जानिये चार थैलियों में ले जा रहे थे कितना माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुम्भ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल पर परिवहन की जा रही 7 किलो अवैध अफीम जब्त कर मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सोलंकी (उ.नि.) द्वारा मय जाब्ता कानि विकाश, सुनिल, अरविन्द, सुरेशचन्द्र, बिरमाराम व प्रकाशचन्द्र के साथ मंगलवाड़-निम्बाहेड़ा स्टेट हाईवे पर मालनखेड़ी गांव के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान निम्बाहेड़ा की तरफ से एक अपाचे मोटरसाईकिल को उसका चालक व एक अन्य व्यक्ति बेठा हो दोनो के बिच में एक काले रंग का बेग रखा हो चलाकर लाया। जिसके चालक व उसके साथी द्वारा अपनी मोटर साईकिल को पुलिस नाकाबंदी देखकर भगाकर ले जाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा नाकाबंदी हेतु लगाये गये बेरिकेड्स को आडे़ देकर मोटरसाईकिल को घेरा देकर रोका। मोटर साईकिल चालक एवं उसके साथी को यथास्थिति बैठे रहने की हिदायत दी गयी। उक्त मोटरसाईकिल चालक एवं उसके साथी की गतिविधि संदिग्ध होने एवं उनके कब्जे शुदा मोटरसाईकिल तथा काले रंग के बैग में कोई अवैध वस्तु होने की संभावना होने से दोनों के कब्जे शुदा बैग की तलाशी ली गई तो चार प्लास्टिक की थैलियों में 07 किलोग्राम अवैध अफीम होना पायी गयी। जिसको नियमानुसार जब्त कर दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के आमली खेड़ा थाना नीमच सीटी जिला नीमच निवासी 38 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह पुत्र भैरूसिंह चुण्डावत व उसके साथी तलाउ थाना कुकड़ेश्वर जिला नीमच निवासी 48 वर्षीय निर्मल पुत्र फुलचन्द तेली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना निकुम्भ पर एन डी पी एस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से उसके सहयोगियों एवं अवैध अफीम के आपूर्तिकर्ता एवं खरीददारों के संबंध में पुछताछ जारी है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE