भवानीमंडी। शहर के थाना परिसर में दिनांक 02 मार्च को शाम 4 बजे आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की सीएलजी की बैठक सम्पन्न आयोजित की गई। जिसमे जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर व कलेक्टर भारती दीक्षित का आना तय था, लेकिन किन्ही कारणों से भवानीमंडी आना निरस्त हो गया।
इस दौरान सीएलजी की मीटिंग वृताधिकारी किशोर सिंह द्वारा ली गई। जिसमे हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के वरिष्ठ लोगों को बुलाकर आने वाले त्योहारों पर शांति बनाये रखने की अपील की गई। क़ई मुद्दे को लेकर लोगो द्वारा आवाज उठाई गई, जिन मुद्दों को सुनकर डिप्टी किशोर सिंह ने कहा कि रात 10 बजे बाद डीजे बंद रहेंगे, रात 8 बजे बाद दारू की दुकानों पर दारू बंद रहेगी, त्योहारों के दौरान धार्मिक कार्यक्रम के लिए परमिशन अनिवार्य है परमिशन दे दी जाए और उसके बाद भी यदि दंगा भड़कने जैसे कार्य होते हे तो उसकी जिम्मेदारी आयोजनकर्ता की रहेगी उस पर कार्रवाई भी की जाएगी। स्वच्छ पानी को लेकर व्यापारी मण्डल द्वारा तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया की जल्द से जल्द शुद्ध पानी की व्यवस्था हो। इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर किया जायेगा। इस तरह से मात्र लगभग 20 मिनिट मे सीएलजी की बैठक समाप्त हुई।
इस दौरान डीवाई एसपी किशोर सिंह, थानाधिकारी शिव नारायण, सत्यनारायण नारायनिया तहसीलदार पचपहाड़, नारायण सिंह चौहान पूर्व मण्डल अध्यक्ष कोंग्रेस, प्रितपाल सिंह व्यापार महासंघ अध्यक्ष, गगन दीप होरा, विनय असतोलिया, चेतराज गहलोत, बालू सिंह, मसूद पठान, प्रफुल्ल शर्मा, नरेश माधवानी, आदि गणमान्य नागरिक बैठक में मौजूद रहे