भवानीमंडी। नगर पालिका भवानीमंडी द्वारा आज स्टेशन चौराहे से लेकर टगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया व रोड़ पर पड़े सामान भी जब्त किए गए।
जिसमें अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि नगरपालिका द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दो दिवस पूर्व सभी दुकानदारों को अवगत करवाया गया था। इसी क्रम में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण प्रभारी आरिफ खान के साथ अतिक्रमण टीम द्वारा कार्यवाई करते हुए स्टेशन चौराहे से टगर चौराहे तक दुकानदारों के सड़क मार्ग पर अतिक्रमण नहीं करने हेतु समझाइश की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाई की जाती रहेगी। अतिक्रमण टीम आरिफ खान, सुरेश मिरोलिया, कैलाश खरे, अनिल रानवा, लखन पंवार, एवं अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।