BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 8:21 pm
BIG NEWS : टाप- 10 फरार आरोपीयो की सूची में 5000-5000 रू के दो ईनामी आरोपी वायडी नगर पुलिस की गिरफ्त में, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर । पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा टाप 10 फरार ईनामी आरोपियों की धर पकड़ के विशेष अभियान के अन्तर्गत दिये निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर, उनि विनय बुंदेला व टीम वायडी नगर द्वारा कार्यवाही करते थाना हाजा के प्रकरण में फरार 5000-5000 रू के दो ईनामी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। 

प्राप्त जानकरी के अनुसार दिनांक 08 दिसम्बर 22 को जमीनी विवाद को लेकर फरियादी भुरा खां मेवाती नि गल्याखेडी की रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 522/22 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना के प्रकरण मे धारा 307, 325 भादवि का ईजाफा किया तथा 106 आरोपीयो को दिनांक 25 दिसम्बर 22 को गिरफ्तार किया जाकर शेष दो आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयास किये गये तथा आरोपीयो के मिलने के संभावित स्थान पर दबिश दी, किन्तु कोई महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त नही हुई। 

घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया द्वारा गंभीर अपराधो में आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु दोनो आरोपीयो के विरुद्ध 5000-5000 ईनाम उद्धघोषित किये गये तथा थाना प्रभारी वायडी नगर निरीक्षक जितेन्द्र पाठक के नेतृत्व में पुनः अलग-अलग टीमो का गठन किया, जिसके परिणामस्वरूप फरार आरोपी के गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास करते लगातार संभावित स्थानो पर दबिश देकर दिनांक 02 मार्च 23 को दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- दिलशाद बी पति इरफान खां मेवाती उम्र 39 साल नि ग्राम अचेरी, बरकत बी पति बाबु खां मेवाती उम्र 67 साल नि ग्राम अचेरी। 

उक्त करवाई में निरी जितेन्द्र पाठक, उनि विनय बुंदेला, प्रआर 620 मुकेश सारस्वत, प्रआर 230 नरेन्द्र सांवलिया, प्रआर 681 दिग्पाल सिंह, प्रआर 91 संजय जादौन, आर 507 राहुल पाटीदार, आर 92 विनोद राठौर, आर 442 नरेन्द्र जोशी, आर 586 राकेश मईडा, आर 253 नरायण डाबी, आर 360 पुष्कर धनगर, मआर 585 खुशबु कुंवर, मआर 445 इन्द्रा रेगर, मआर 730 सुमित्रा पाटीदार, आर चालक 119 विजय तनान, सैनिक 252 सिंह तथा टीम वाय डी नगर का सराहनिय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE