BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 10:54 am
NEWS : खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों की खैर नहीं, जिले में व्यापक स्तर पर चलेगा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, सूचना देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो इसके लिए जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने इस संबंध में विभाग में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मैसर्स मूलचंद एण्ड सन्स चित्तौड़गढ़ से सरसों का तेल एवं मैसर्स नाकोड़ा ट्रेडिंग कम्पनी से बेसन व लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया है। इनकी जॉच हेतु केन्द्रिय प्रयोगशाला भिजवाया गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

सूचना देने वालों की दी जाएगी प्रोत्साहन राशि-
सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य वस्तुएं बनाने वालों की सूचना देने वालों को सूचना सही पाए जाने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि का वितरण जिला कलक्टर के द्वारा फूड टेस्टिंग लैब की सूचना के बाद निष्कर्ष प्रमाणित करते हुए दिया जाएगा। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि जिले के खाद्य पदार्थ उत्पादक, बड़े थोक विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता चिन्हित किए जाएंगे, जहां मिलावट की संभावना अधिक रहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE