दुदरसी। शासकीय महाविद्यालय नीमच की राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर गांव दुदरसी में लगाने हेतु 2 मार्च को सांय 7 बजे ग्राम पंचायत परिसर में ग्राम वासियों के साथ महाविद्यालय के प्रोफेसर मनजीत सिंह सलूजा व प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ने विचार विमर्श किया और शिविर लगाने की तारीख उसकी तैयारियां, शिविर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। शिविर के दौरान शिविरार्थियों के ठहरने उनकी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो इस विषय पर भी विचार किया गया।
इस शिविर को मुर्तरूप देने और तारीख व समय निर्धारित करने के लिए 3 मार्च को एक ओर मीटिंग रखी गई है। इसमें सभी गांव के प्रबुद्ध जनों और शाला के अध्यापकों से विचार विमर्श करने के उपरांत समय व तारीख निश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल, उप सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार पाटीदार, बंशीलाल धनगर, अर्जुनसिंह सिसौदिया, विष्णु नागर, राजकुमार पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थे।