नीमच। नीमच नगर के विकास कार्यों, बंगला बगीचा समस्या के नियमों में संशोधन तथा नीमच नगर पालिका में कर्मचारियों के रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति हेतु नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु पत्र सौंपे। इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष चोपड़ा एवं भाजपा युवा नेता नीलेश पाटीदार भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक परिहार एवं नपा अध्यक्ष चौपड़ा की बातों को गंभीरता से सुना एवं बंगला-बगीचा समस्या के सरलीकरण, रिक्त पदों की पूर्ति व शहर विकास की अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान चौपड़ा ने मुख्यमंत्री चौहान को नीमच आने का न्यौता भी दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही नीमच आने की स्वीकृति दी है।