मन्दसौर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत दिनांक 03 मार्च 23 को जनपद पंचायत मन्दसौर में लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में गांधीसागर से मंदसौर जिले में पेयजल योजना को लेकर सरपंच और सचिवों से जागरूकता सम्बन्धी चर्चा की गई।
जनपद अध्यक्ष बसन्त शर्मा ने बताया कि पूरे जिले के सरपंच सचिव रोजगार सहायक जनपद सदस्य सभी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांधी सागर से एक 1798 करोड़ रुपए की योजना है दूसरी 1462 करोड़ रुपए की योजना बनी है। मंदसौर जिले के प्रत्येक गांव में स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिए देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण योजना मंजूर की है। जिसके तहत चम्बल, पानी प्रत्येक गांव में हर घर तक पहुंचेगा। इस परियोजना का ठेका भी हो गया है। इस कार्यशाला में जल जीवन मिशन की योजना के प्रति जागरूकता को लेकर योजना को क्रियान्वित करने के लिए अधिकारी कर्मचारी आयेंगे उनका सहयोग करने के लिए ये कार्यशाला आयोजित की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किट वितरण किए गए, जिसमे पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करने के लिए सरपंच, और सचिव को उपलब्ध कराया गया है। पानी की गुणवत्ता मापने के लिए किट वितरण किए गए।