नीमच। शहर में 04 मार्च को विद्युत वितरण कंपनी किलेश्वर ग्रीड के बघाना फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य के चलते कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। सहायक यंत्री ने बताया कि 04 मार्च को सुबह 9.30 से 11 बजे तक किलेश्वर ग्रीड के बघाना फीडर पर एमई बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 11 केवी बघाना फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से नाका नं. 4, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अरनिया थाना आदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आवश्यकता के अनुसार समय को घटाया व बढ़ाया सकता है।