रतनगढ़। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा 3 मार्च को रात्रि 11.15 बजे इंदौर से कार व्दारा प्रस्थान कर 4 मार्च 2023 को रात्रि 2.30 बजे जावद नक्षत्र वाटिका आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
मंत्री सखलेचा 4 मार्च को प्रात: 10 बजे नगर परिषद जावद में गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 3.30 बजे नगर परिषद रतनगढ व्दारा आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम एवं शाम 4.30 बजे नगर परिषद डीकेन व्दारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरेंद्र कुमार सखलेचा की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।