मनासा। आगामी समय में होलिका दहन, धुलेंडी, रंग पंचमी, रंग तेरस व अन्य त्योहारों को लेकर आम जनमानस में पुलिस व प्रशासन के प्रति विश्वास और असामाजिक तत्वों में खौफ हेतु नीमच पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा के आदेशानुसार अनुभाग मनासा के बल को थाना मनासा पर एसडीएम पवन बारिया, एसडीओपी यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर सी दांगी के नेतृत्व में बल को ब्रीफिंग कर कस्बा मनासा के सभी सँवेदनशील क्षेत्रो में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान विशेष तौर पर तहसीलदार बीके मकवाना, नायब तहसीलदार संध्या मिश्रा, थाना प्रभारी कुकडेश्वर संदीप तोमर, थाना प्रभारी रामपुरा आनंद सिंह आजाद मय बल तथा शासकीय वाहनों के मौजूद रहें।