BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 8:32 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का मनीष और निम्बाहेड़ा में महेश वेज ऑयल प्रालि फर्म, जब होली के त्यौहार के पहले दी इस विभाग ने दस्तक तो मच गया हड़कंप, 6 लाख से अधिक के टीन किए जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो, इसके लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में निरन्तर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत दिनांक 03 मार्च शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर के द्वारा खाद्य सुरक्षा दल के साथ कार्यवाई की गई। निम्बाहेडा शहर में सौभागमल वर्धमान जैन मण्डी चौराहा का निरीक्षण किया गया। उक्त फर्म से अवधिपार खाद्य सामग्री मिलने पर हटाने के निर्देश दिये तथा खाद्य सामग्री घी एवं साबूदाना को सैम्पल लिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में छोटीसादड़ी मार्ग पर मड्डा गुलफरोशान ग्राम में मनासा जिला नीमच (मध्यप्रदेश) निवासी मनीष पुत्र रामप्रकाश मंत्री की महेश वेज ऑयल प्रालि फर्म का निरीक्षण किया गया। यहां खाद्य विभाग की टीम को निरीक्षण में पॉम ऑयल के 15-15 किलो के बिना ब्रांड के 400 टिन, जिनमें करीब 6 लाख 60 हजार रुपये कीमत का 6600 किलोग्राम पॉम ऑइल भरा हुआ था को सीज किया गया। शर्मा ने बताया कि उक्त पॉम ऑयल के टिनों पर निर्माण अवधिपार, तिथि बैच नम्बर व निर्माता का पूर्ण पता अंकित नहीं था। उक्त फर्म से पॉम ऑयल का नमूना लिया गया।

इसके साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने निम्बाहेड़ा शहर से विष्णु नमकीन नया बजार से नमकीन का नमूना लेकर साफ सफाई हेतु पाबन्द किया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि आज की कार्यवाई में लिए गए सभी नमूने जांच हेतु केन्द्रिय प्रयोगशाला भिजवाये गये है, जिन पर जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जावेगी। 
कार्यवाई के समय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश नागर, सहयोगी राजेश मेवाड़ा व महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE