आगर मालवा। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर कलेक्टर कैलाश वानखेडे के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस मालवीय एवं नोडल अधिकारी डॉ. आरएल मालवीय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय आगर के सभाकक्ष में एक संगोष्ठी एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिला चिकित्सालय से जागृती रैली भी निकाली गई। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्रवण यंत्र के द्वारा बच्चो का परीक्षण किया गया एवं ऑडियोमेट्री मशीन से 54 बच्चां, 7 महिला एवं 9 पुरुषों की जांच एवं उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद सागरिया, डॉ. साजिद खान, डॉ. नम्रता पटेल, एवं आर.बी.एस.के. के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मिडिया अधिकारी आरसी ईरवार ने किया।
विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित हुए शिविर जिला चिकित्सालय के साथ विकासखण्ड सुसनेर, कानड़, नलखेडा, बड़ौद मे शिविर आयोजित किये जाकर शिविरों मे जन्मजात श्रवणबाधित बच्चो एवं महिला पुरुष का परीक्षण, सलाह एवं उपचार प्रदान किया जाकर निःशुल्क दवाई वितरण की गई।
शिविरों में जानकारी दी गई बधिरता एवं बेहरपन के कारण शारिरीक मानसिक एवं आर्थिक रुप से व्यक्ति कमजोर हो जाता हैं, दिव्यांगता मे दूसरा महत्वपूर्ण विकलांगता बेहरेपन की हैं, ऐसे मरीजो की प्रारंभिक उपचार हियरिंग एण्ड स्पीच थैरेपी एवं ऑपरेशन के माध्यम से किया जाता हैं।