आगर मालवा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय आगर के तत्वाधान में 06 मार्च, 2023 को समय 11.00 बजे से 2.00 बजे तक रोजगार मेला /प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जनपद पंचायत आगर में किया जा रहा है। रोजगार मेले में स्वतंत्र माईक्रो फायनेंस प्रा. लिमि. मुंबई, विनायक वे प्रा. लिमि. आगर, स्वामिनी लाइफ अहमदाबाद, इंडिगो सेफ प्रा. लिमि. शिवपुरी, एमपीकान लिमि. भोपाल, एम आई लाइफ स्टाइल शाजापुर, प्रधान मंत्री कौशल केंद्र आगर, आदि नियोजकों के उपस्थित रहने की सहमती प्राप्त हुई है। उक्त नियोजकों के द्वारा फील्ड ऑफिसर, ब्रांच मेनेजर, बीमा अभिकर्ता, टेलीकालर सेल्स एक्जीक्यूटिव, ट्रेनिंग, ओउट्सोर्स हेतु कंप्यूटर ओपरेटर, ट्रेनिंग, मोबिलाईजर मार्केटिंग प्रशिक्षण , मशीन ओपरेटर, शिक्षक डेवलपमेंट मेनेजर, एवं विभिन्न पद, आदि पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जावेंगा।
मेले में न्यूनतम योग्यता 8जी, 10जी, 12जी, आई टी आई पास, डिप्लोमा/डिग्री, स्नातक स्नात्तकोत्तर, एम काम पास आदि योग्यताधारी आवेदक, उम्र 18 से 30 वर्ष तक के आवेदक भाग ले सकते है। जिले के बेरोजगार युवा जो उपरोक्त सेक्टर में रोजगार/ स्वरोजगार/प्रशिक्षण की तलाश कर रहे है वे 06 मार्च, 2023 को समय 11 बजे से 2 बजे तक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 01 फोटो आदि समस्त दस्तावेजो के साथ रोजगार मेले/प्लेसमेंट ड्राइव में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जिले के युवाओ से अपील है की अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होकर के अवसर प्राप्त करें। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन भी करा सकते हैं।