मंदसौर। पिपलिया मंडी नगर की जर्जर हो चुकीं सड़कों का जल्द ही कायाकल्प योजना के तहत होगा नवीनीकरण। पिपलियामंडी नगर के महात्मा फुले बा चौराहे से सरस्वती शिशु मंदिर तक 50 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। वही महामाया चौराहे से शिव मंदिर से होते हुए पोरवाल धर्मशाला तक का भी 50 लाख की लागत से कंक्रीट (आरसीसी) सड़क बनेगी। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने नगर परिषद पिपलियामंडी में शहरी क्षेत्र की सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण, डामरीकरण के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया ने बताया कि प्रदेश के वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा के आशीर्वाद से कायाकल्प अभियान के तहत शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण, नवीनीकरण एवं मजबूती करण करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश भर की सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कायाकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पिपलियामंडी नगर की प्रमुख सड़कों को दुरुस्त करने एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा के आशीर्वाद से कायाकल्प योजना के तहत नगर में एक करोड़ की लागत से दो सड़को का नवीनीकरण होगा जिसमें महात्मा फुले बा चौराहे से सरस्वती शिशु मंदिर तक डामरीकरण होगा तो वही दूसरी सड़क शिव मंदिर रोड पोरवाल धर्मशाला तक आरसीसी रोड बनाया जाएगा।