BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 3:32 pm
BIG NEWS : हमारी भावी पीढ़ी का भविष्य संवारेगे तो जावद का भविष्य भी संवरेगा- मंत्री सखलेचा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती के अवसर पर जावद में मनाया गया भव्य गौरव दिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। डिजिटल शिक्षा के माध्यम से भावी पीढ़ी के भविष्य को संवारने का अनुकरणीय कार्य जावद क्षेत्र में हुआ है। भावी पीढ़ी का भविष्य संवारेंगे तो जावद का भविष्य भी अवश्य संवरेगा। हम सभी मिलकर अपने जावद को मध्य प्रदेश का सर्वोत्तम शहर और तहसील बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। 
यह बात प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने 4 मार्च को जावद में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जन्म जयंती के अवसर पर नगर परिषद द्वारा आयोजित जावद के गौरव दिवस के भव्य समारोह को संबोधित करते हुए कही। 

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली, उपाध्यक्ष सूचित सोनी, श्याम काबरा ,जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, सचिन गोखरू, अन्य जनप्रतिनिधि पार्षदगण एसडीएम शिवानी गर्ग, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा करोठिया व अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जावद के शहरवासी पुरुष व महिलाएं उपस्थित थीं।

मंत्री सखलेचा ने कहा कि आगामी एक दो महीने में जावद क्षेत्र में 40 से 50 नए उद्योग स्थापित होंगे और अप्रैल माह तक इन उद्योगों का भूमिपूजन किया जावेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा और सरकार का यह प्रयास है कि 3 से 4 साल में नीमच जिले में एक भी बेरोजगार ना रहे सभी को कोई न कोई रोजगार अवश्य मिले। मंत्री सखलेचा ने कहा कि भादवा माता-अठाना-चड़ोल सड़क के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। जावद नगर का रिंग रोड बन रहा है यह हम सब के लिए गौरव की बात है। मंत्री सखलेचा ने कहा कि जावद क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की सभी आधुनिक तकनीक जावद में ही उपलब्ध हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है जिससे कि जावद क्षेत्र के बच्चे किसी भी देश प्रदेश के बच्चे से शिक्षा के मामले में पीछे ना रह पाए। इस अवसर पर मंत्री सखलेचा की  उपस्थिति में छोटे बच्चों द्वारा केक काटकर जावद का गौरव दिवस मनाया गया।

प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ किया। जावद के गौरव दिवस समारोह में शहर वासियों का अपार उत्साह और भागीदारी देखने को मिली। तत्पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली, उपाध्यक्ष सूचित सोनी व पार्षदगणों ने पुष्पहार एवं पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

मंत्री सखलेचा द्वारा जावद नगर के विभिन्न मंदिरों की भजन मंडलियों को वाद्य यंत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि विभिन्न नगरीय निकायो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जावद शहर के पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी।

मंत्री सखलेचा ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण-

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने श्रद्धेय पिताजी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं जावद के गौरव स्वर्गीय वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की नगर के पेट्रोल पंप चौक स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE