BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 3:36 pm
NEWS : पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, पेंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने जिले के पुलिस उप अधीक्षक एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्टी ली। अपराध गोष्टी पुलिस लाईन स्थित अन्वेषण भवन में आयोजित की गई। विशेषकर पेंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, आगामी त्योहारों होली, धुलंडी व शबेरात पर कानून व्यवस्था एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने गोष्ठी के दौरान पिछले वर्षों की तुलना में जिले में अपराध के आंकड़ों को देखते हुए अपराध प्रबंधन एवं इन्हें रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए, गंभीर प्रकृति के अपराधों को शीघ्र पंजीबद्ध कर खुलासा करने, अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर हथियार रखने, बनाने व सप्लाई करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने, आगामी मेला त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई,  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व घटना पर पुलिस के तुरंत पहुंच आवश्यक कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिए, इसके अतिरिक्त कमजोर वर्गों पर अपराध के पेंडिंग प्रकरणों व एक वर्ष से अधिक पेंडिंग प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
एसपी राजन ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों एवं न्यायालय से घोषित स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देकर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।
इस अवसर पर गोष्ठी में एसपी राजन दुष्यंत के अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह मुख्यालय, ज्ञान प्रकाश नवल रावतभाटा, शाहना खानम महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल एवं राजीव जोशी एससी एसटी सेल सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE