शामगढ। पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा मात्र 48 घंटे में चोरी हुए ट्रक को बरामद करने में सफलता मिली है। दिनांक 01 मार्च 2023 को एक ट्रक ट्रक क्र आरजे 17 जीबी 8951 चोरी की रिपोर्ट शामगढ़ थाने पर दर्ज हुआ था। जिस पर शामगढ़ पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मात्र 48 घंटे में आरोपी सुरेश पिता छितरलाल दांगी निवासी रघुनाथपुरा जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार कर ट्रक को बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।