BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 5:41 pm
BIG NEWS : एमपी में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने दी कई जिलों में बारिश की चेतावनी, नीमच व मंदसौर में भी दिखेगा असर, जानिये कैसा रहेगा आगामी 24 घंटे में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मौसम में मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही प्रतिदिन बदलाव देखे जा रहे हैं। मौसम में होने वाले इन बदलावों के पीछे जम्मू कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से मिल रही नमी को बताया जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार रात भी नीमच व मंदसौर के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं शनिवार को भी नीमच-मंदसौर के साथ ही कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। इसके अलावा एमपी के रतलाम सहित कई जिलों में आगामी 24 घंटे में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसका असर नीमच व मंदसौर जिले में भी दिखाई देगा। 

मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो 4 से 7 मार्च के बीच बादल छाने के साथ तेज हवा चलने के आसार रहेंगे। 5 मार्च को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ ग्वालियर चंबल संभाग के मौसम को प्रभावित करेगा। यहां कहीं-कहीं बूदांबादी हो सकती है। बादल दिन के तापमान में ज्यादा बढोतरी नहीं होने देंगे। मार्च में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होने वाला है, जिससे अरब सागर से नमी आ रही है और राजस्थान में चक्रवातीय घेरा भी बन रहा है। इसके प्रभाव से बादल छाएंगे और पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी मप्र व इंदौर में 5 व 6 मार्च को बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। 5 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में जबकि 6 व 7 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। इस अवधि में नीमच-मंदसौर में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE