मन्दसौर। एडिशनल एसपी गौतम सिंह और शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी मय पुलिस बल बीती रात को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। अधिकारियों द्वारा शहर में पशुपतिनाथ पुल से लेकर शुक्ला चौक, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड तक पैदल सर्चिंग की और आम जनता से बातचीत की।
एडिशनल एसपी गौतम सिंह ने बताया कि आगामी इस माह में आने वाले त्यौहार होली, रंगपंचमी, धुलेंडी, शबे बारात अन्य त्योहारों को लेकर आम जनों से चर्चा की गई। संवेदनशील एरिये में दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा गया। जिसपर दुकानदारों ने जल्द कैमरे लगाने की बात कही है।