मनासा। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 और मप्र भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना में दिनांक 04 मार्च 2023 को जनपद सभा कक्ष में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का महुगंज रीवा से सीधा प्रसारण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में क्षैत्रिय विधायक माधव मारू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी कमल डांगी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी श्याम वसीटा, सांसद प्रतिनिधी सज्जन शर्मा, विधायक प्रतिनिधी सत्यनारायण मण्डवारिया, और क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच व लाभाविंत हितग्राही उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लाईव उदबोदन प्रसारित किया गया और प्रतीक स्वरूप हितग्राही को राशि वितरित हेतु ईपीओ दिये गये। जनपद क्षेत्र मनासा में 130 हितग्राही को 2 करोड 86 लाख रूपये, नगर परिषद रामपुरा में 8 संबल हितग्राही को 16 लाख व नगर परिषद कुकडेश्वर में 2 हितग्राही को 4 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि वन क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहीयों को प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में इस तरह कुल 140 हितग्राही को 3 करोड 8 लाख रूपये की सहायता राशि प्राप्त हुई हैं।
कार्यक्रम में अतिथियो का स्वागत डी एस मशराम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनासा द्वारा किया गया और कार्यक्रम का संचालन गोपालकृष्ण परिहार पंचायत समन्वयक अधिकारी मनासा द्वारा किया गया।