नीमच। नगर परिषद रतनगढ़ में नगर गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत संगीत स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें नगर में संचालित शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने आरंभ है, प्रचंड है पर रिकार्डिंग डांस पर प्रस्तुति दी। ‘’देश रंगीला देश मेरा रंगीला’’ पर मेमोरियल स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। शासकीय कन्या स्कूल की छात्राओं ने पैरोडी पर डांस किया। शासकीय बालक उमावि के छात्र गोविंद सोनी ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया।
इसी तरह सेफिया स्कूल की छात्राओं ने कर हर मैदान फतह पर शानदार रिकार्डिंग डांस प्रस्तुत किया। स्वच्छता कोडिनेटर सुनील सोलंकी ने भी संगीत प्रस्तुति दी। वहीं राजस्थान के कलाकारों ने स्वच्छता पर जगरूकता संदेश दिया संगीत स्पर्धा में भाग लेनी वाले छात्र छात्राओं में प्रथम द्वितीय तीसरे स्थान पर आने वालों को नगर परिषद रतनगढ़ द्वारा पुरस्कृत किया गया।