नीमच। यह सम्मान मेरा नहीं, योग प्रशिक्षण के माध्यम से समाज की सेवा का सम्मान है। धरती पर रहने वाला प्रत्येक प्राणी और प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे। यही संदेश धर्मशास्त्र देते हैं। इसी के अनुपालन के लिए आज से 22 साल पहले योग प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया जो आज भी अनवरत जारी है। सम्मान के बाद व्यक्ति का समाज सेवा के प्रति समर्पण त्याग कर्तव्य एवं दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। पृथ्वी पर रहने वाला प्रत्येक प्राणी निरोगी रहें। इसके लिए योग आवश्यक है। यह बात योग प्रशिक्षक शिव माहेश्वरी ने कही। वे शनिवार सुबह 7 बजे गांधी वाटिका योग मैदान पर शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में आयोजित सम्मान समारोह में अपने सम्मान के उपरांत बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि समाज और देश की सेवा के लिए संघर्ष भी करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। जीवन का लक्ष्य रहा है कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहें। और कई लोग योग व्यायाम कर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान के अनिल चौरसिया ने कहा कि योग के प्रति समर्पण और त्याग का सम्मान करना देश सेवा का सम्मान करना है योग स्वस्थ जीवन का प्रमुख आधार है योग को बढ़ाने के लिए श्री शिव माहेश्वरी द्वारा अनेक सेवा प्रकल्प में सेवा प्रदान की गई हैं। इस अवसर पर योग मंडल व श्याम परिवार के पदाधिकारियों, द्वारा शिव माहेश्वरी का योग् के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए शाल श्रीफल व शाही साफा बंधवा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुशीला शिव माहेश्वरी का भी सम्मान किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा भी नरसिंह मंदिर पर शिव माहेश्वरी का सम्मान किया गया इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मीना मित्तल की ओर से योग प्रशिक्षक दिलीप चौधरी को भी पुष्प गुच्छअर्पित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुप्रभात योग मित्र मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंहल, रमेश जायसवाल, सौभाग् मल डोसी , पोरवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश मुजावदिया ,झमुना लाल जैन, नगर पालिका परिषद की पुर्व एल्डरमेन एडवोकेट माया मीनू लालवानी, दिलीप छाजेड़ पुष्पा गुप्ता, ज्योति दिनेश जाजू इंदौर, लता गोयल सहित सुप्रभात योग मित्र मंडल के सदस्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।