BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2023, 6:59 pm
BIG NEWS : कोटा होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन, यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए चलेगी गाड़िया, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

कोटा। रेल प्रशासन द्वारा होली के त्योहार एवं ग्रीष्मकालीन सीजन में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। 

कोटा होकर चलने वाली स्पेशल गाड़ियाँ- 
1- गाड़ी संख्या 09075/09076 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में मंडल के कोटा, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी और भरतपुर होकर 17-17 ट्रिप 8 मार्च से 29 जून के बीच चलेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित थ्री टियर 04 कोच, वातानुकूलित टू टियर 01 कोच, स्लीपर 08 कोच, सामान्य श्रेणी 02 कोच तथा 02 एसएलआर सहित कुल 17 कोच होंगे। यह गाड़ी मुम्बई सेन्ट्रल से बुधवार, सुबह 11 बजे प्रस्थान कर गुरूवार दोपहर 02.30 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी और वापसी में गाड़ी काठगोदाम से प्रस्थान गुरूवार शाम 05.30 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार, रात 08.55 बजे मुम्बई सेन्ट्रल पहुंचेगी। अपने प्रारम्भिक स्टेशन मुम्बई सेन्ट्रल से प्रस्थान कर काठगोदाम को जाने वाली गाड़ी कोटा में आगमन समय गुरूवार, रात 12.40 बजे, गंगापुर सिटी आगमन रात 02.47 बजे, हिण्डौन सिटी आगमन सुबह 03.23 बजे और भरतपुर आगमन सुबह 05.03 बजे होगा तथा वापसी में काठगोदाम से प्रस्थान कर मुम्बई सेन्ट्रल को जाने वाली गाड़ी का भरतपुर में आगमन शुक्रवार सुबह 03.08 बजे, हिण्डौन सिटी आगमन सुबह 04.03 बजे, गंगापुर सिटी आगमन सुबह 04.40 बजे और कोटा आगमन सुबह 06.40 बजे होगा। 

2- गाड़ी संख्या 09185/09186 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में मंडल के कोटा, गंगापुर सिटी और भरतपुर होकर 08-08 ट्रिप 11 मार्च से 30 अप्रैल के बीच चलेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित थ्री टियर 04 कोच, वातानुकूलित टू टियर 01 कोच, स्लीपर 12 कोच, सामान्य श्रेणी 04 कोच तथा 02 एसएलआर सहित कुल 23 कोच होंगे। यह गाड़ी मुम्बई सेन्ट्रल से शनिवार, सुबह 11.05 बजे प्रस्थान कर रविवार दोपहर 05.35 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी और वापसी में गाड़ी कानपुर अनवरगंज से प्रस्थान रविवार शाम 06.40 बजे प्रस्थान कर सोमवार, रात 10.30 बजे मुम्बई सेन्ट्रल पहुंचेगी। अपने प्रारम्भिक स्टेशन मुम्बई सेन्ट्रल से प्रस्थान कर कानपुर अनवरगंज को जाने वाली गाड़ी कोटा में आगमन समय रविवार, रात 12.55 बजे, गंगापुर सिटी आगमन सुबह 03.05 बजे और भरतपुर आगमन सुबह 05.08 बजे होगा तथा वापसी में कानपुर अनवरगंज से प्रस्थान कर मुम्बई सेन्ट्रल को जाने वाली गाड़ी का भरतपुर में आगमन सोमवार सुबह 03.08 बजे, गंगापुर सिटी आगमन सुबह 04.30 बजे और कोटा आगमन सुबह 06.35 बजे होगा। 

3- गाड़ी संख्या 09091/09092 उधना-हिसार-उधना के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में मंडल के कोटा और सवाई माधोपुर होकर 17-17 ट्रिप 8 मार्च से 29 जून के बीच चलेगी। इस गाड़ी में विभिन्न श्रेणी के कुल 24 कोच होंगे। यह गाड़ी उधना से बुधवार, रात 01.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 10.25 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी और वापसी में गाड़ी हिसार से प्रस्थान गुरूवार रात 12.15 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार, रात 12.05 बजे उधना पहुंचेगी। अपने प्रारम्भिक स्टेशन उधना से प्रस्थान कर हिसार को जाने वाली गाड़ी कोटा में आगमन समय बुधवार, सुबह 10.30 बजे और सवाई माधोपुर आगमन दोपहर 12.20 बजे होगा तथा वापसी में हिसार से प्रस्थान कर उधना को जाने वाली गाड़ी का सवाई माधोपुर में आगमन गुरूवार सुबह 11.05 बजे और कोटा आगमन दोपहर 12.40 बजे होगा। 

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन को चलाया जा रहा है। इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE