नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा कुशल प्रशासक थे। वे जमीनी हकीकत से बखूबी वाकिफ रहते थे। उन्होंने प्रदेश में सबसे पहले ग्रामीण सचिवालय की परिकल्पना की थी। यह बात वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने शनिवार को डिकेन में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ नगर परिषद डिकेन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा की प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर परिषद डिकेन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि, डीएफओ विजय सिंह, एसडीएम शिवानी गर्ग व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
वन मंत्री डॉ विजय शाह एवं एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सखलेचा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन भी अर्पित किए।