नीमच। विगत दिनों भादवा माता से चार वर्षीय बालक का अपहरण हो गया था। झार्डा के पास भीलखेडी के रहने वाले सत्यनारायण बंजारा मां भादवा के दर्शन के लिए आए थे और पवित्र जल से स्नान करने के लिए गए थे और बालक कार्तिक बगीचे में खेल रहा था, तभी अचानक बालक गायब हो गया। परिजनों ने भी बच्चा चोरी की शंका जाहिर की थी। सूचना मिलते ही नगर सैनिक बलवंत सिंह पंवार सक्रिय हुए। उन्होंने कई जगहों देखा और पुलिस को सुराग दिए कि बच्चा चुराने वाला यहां से गुजरा।
नगर सैनिक बलवंत सिंह की अथक मेहतन के कारण मंदसौर जिले से बालक को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस काम के लिए भादवा माता में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर, सुनील शर्मा, डॉ. महेश गुर्जर, रीतू साहू आदि मौजूद थे।