रतनगढ। मुख्यमंत्री एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिक बालक/बालिकाओं के संबंध में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एस एस कनेश एवं एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव द्वारा एक नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया।
प्राओत जानकारी के अनुसार दिनांक 27 फरवरी 2023 को थाना रतनगढ़ के ग्राम नई उमर से एक नाबालिक बालिका के गुम हो जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई जिस पर से थाना रतनगढ़ पर अपराध क्रमांक 24/2023 धारा 363 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृता नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु सतत एवं सार्थक प्रयास कर दिनांक 04 मार्च 2023 को अपहृता नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया व परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक शिवकुमार यादव थाना प्रभारी रतनगढ, उनि कुँवर पाल सिंह, प्रआर 57 रुपेन्द्रसिंह, प्रआर प्रदीप शिन्दे सायबर सेल नीमच, आरक्षक 438 प्रकाश बिस्ट की सराहनीय भूमिका रही।