नीमच। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर नीमच आ रहे हैं। उनके एक दिवसीय दौर का शेड्यूल जारी हुआ है। इस तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री 6 मार्च 2023 सोमवार को विशेष विमान से प्रातः 09 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा सुबह 10.15 बजे नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11.15 बजे नीमच पहुंचेंगे। वे नीमच के ग्राम कनावटी में स्थित ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। यहां से दोपहर 2.30 बजे कार से प्रस्थान कर 3.30 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। यहां से शाम 5 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।