सिंगोली। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका शुद्रढ बनाने हेतु शासन द्वारा लाडली बहना योजना प्रारंभ की जा रही है।
उक्त योजना का शुभारंभ आज 5 मार्च 2023 रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर परिषद भवन सिंगोली पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन हितग्राहियों की उपस्थिति में दिखाया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया बगड़ा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडली बहना योजना शुरू की जा रही प्रदेश शासन की महत्वकांक्षी लाडली बहना योजना का आज 5 मार्च रविवार को दोपहर एक बजे भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भव्य आयोजन के साथ शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सिंगोली नगर परिषद द्वारा परिषद भवन पर महिला हितग्राहियों और भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की उपस्थिति में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। भाया बगड़ा ने समस्त महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिषद भवन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करें।