मंदसौर। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुरे जिले में पुलिस विभाग द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर आमजन को शांति और सौहार्द के माहौल में त्यौहार मनाने के लिए दिशा निर्देश दिए जा रहे है।
इसी के तहत एसडीओपी नरेंद्र सौलंकी संजीत (मगरा) पहुंचे और आगामी त्योहार को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की ग्रामीणों से अपील की गई। इस दौरान थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर, बीट प्रभारी भीमसिंह राठौड़, प्रआ कौशल प्रताप सिंह और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।