नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म दिवस 5 मार्च को जिले में विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण कर मनाया गया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने राठौर पार्क नीमच सिटी एवं जनपद परिसर नीमच में पौधारोपण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद व अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। राठौर पार्क नीमच में विधायक परिहार की उपस्थिति में 160 से अधिक पौधे रौपे गये।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को जावद में भी पौधारोपण किया गया। जावद की शिव वाटिका में महिलाओं एवं बच्चों ने पौधारोपण किया और आकर्षक रांगोली भी बनाई।