दुदरसी । आज 5 मार्च रविवार को प्रादेशिक स्तर की लाडली बहना योजना का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल मुख्यालय से किया। जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों, जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों पर दिखाया गया। इसका प्रसारण दिन में 1 बजे से 3 बजे तक किया गया।
इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत के दुदरसी सभा हाल में भी सभी ग्राम वासियों को लाडली बहना योजना का सीधा प्रसारण दिखाया गया। बजट में महिलाओं के लिए 28 प्रतिशत का प्रावधान रखा गया है और 8 हज़ार करोड़ रुपए की राशि लाडली बहना योजना के लिए रखी गई है। इस योजना का लाभ प्रदेश की उन तमाम पात्र बहनों को मिलेगा जिनका समग्र आईडी आधार से लिंक किया गया होगा। इसके लिए संबंधित महिला का खाता राष्ट्रीयकृत बैंकों में खोला जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल, उप सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार पाटीदार, सचिव सोहनलाल शर्मा, विष्णु नागर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सागर बुगालिया, सहायिका पुष्पा बैरागी, क्र 2 की कार्यकर्ता ज्योति पाटीदार, सहायिका धापू मीणा आशा कार्यकर्ता सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।