मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 64 वें जन्म दिवस पर आज मन्दसौर कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पोधारोपण एवं लाडली बहना योजना का शुभारंभ हुआ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, नगर पालिका सीएमओ एवं सभी पार्षद गण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और पौधरोपण किया गया। कालेज कि छात्राओं द्वारा तरह तरह की वेशभूषा पहनकर राजस्थानी गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।