मंदसौर। नाहर सैय्यद दरगाह पर कल कलेक्टर और एसपी ने चादर पेश कर प्रतिवर्ष लगने वाले कौमी एकता की मिसाल मेले का शुभारम्भ किया। दरगाह पर कलेक्टर और एसपी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समाज सेवी नारू भाई मेव ने बताया कि सरकार नाहर सैय्यद बाबा के उर्स की शुरुआत हुई है। जिस दिन होली जलती है उसी दिन पर उर्स होता हैं। इस मेले में हर धर्म के लोग आते है और भाईचारे के साथ मेले का लुफ्त उठाते है। शहर ही नहीं आस पास के लोग भी यहां आते हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि नाहर सैय्यद दरगाह पर लगने वाला मेला राष्ट्रीय एकता का प्रतिक है। दरगाह पर काफी श्रद्धालुओं का आना जाना है खास तौर पर महिलाएं जो अपने बच्चो के साथ आई है जिनकी मन्नते पूरी हुई है। उस हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। पुलिस की माकूल व्यवस्था है।