मंदसौर। जिले के विभिन्न स्थानों और मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर नुकसानी का सर्वे किए जाने के निर्देश दिए।
देवड़ा ने कहा कि मंदसौर जिले में मौसम की मार किसानों पर पड़ी है। जिले के विभिन्न स्थानों और मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है। मैंने जिला कलेक्टर मंदसौर से चर्चा कर निर्देश प्रदान किए हैं कि मौसम की मार एवं ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों में तत्काल सर्वे किए जाएं। फसल नुकसानी की आशंका से निश्चित रूप से किसान भाई चिंतित हैं। मगर मैं आश्वस्त करना चाहूंगा की सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।